फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: हेयर सैलून संचालक की दुकान में जमकर तोड़फोड़, मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी

Fri, 08 Sep 2023 11:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में गुंडा बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। हेयर सैलून संचालक की दुकान में दबंगों ने जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं दबंगों ने वहां बैठे युवकों पर लाठी डंडे से मारपीट भी की।
विज्ञापन
तोड़फोड़ करते युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में गुंडा बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। हेयर सैलून संचालक की दुकान में दबंगों ने जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं दबंगों ने वहां बैठे युवकों पर लाठी डंडे से मारपीट भी की। जिसका सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


दरअसल, शहर के जूना बिलासपुर नागोराव शेष स्कूल के पास रहने वाले कोमल देवांगन पिता राकेश देवांगन स्कूल के पास नाश्ता दुकान चलाता है छह सितंबर की शाम छह बजे वह हनुमान मंदिर के पास अपने दोस्त सोम श्रीवास रोहन रजक के साथ बैठकर बात कर रहा था। इसी दौरान तरुण साहिल और आयुष नाम का युवक अपने अन्य साथी के साथ वहां प्लास्टिक का पाइप व डंडा लेकर पहुंचे और दुकान के शटर के साथ बाइक को डंडे व पाइप से मारने लगे। उसके बाद कोमल देवांगन और उसके दोस्तों के पास आकर बदमाशों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही उनके साथ जमकर मारपीट भी की। इस मामले में कोमल ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें