छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव और नेताओं के दौरे को लेकर कांग्रेस-बीजेपी दोनों के बीच लगातार कार्टून वार जारी है। भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर वार जारी किया है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए भड़काऊ और विवादित बयान को लेकर कांग्रेस को घेरा है।
छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर कार्टून जारी कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। पोस्टर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और बस्तर लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा को दिखाया गया है। इस पर कार्टून पर भाजपा बोगस मोहब्बत की दुकान, बोल रही अभद्रता की ज़ुबान कहते हुए दिखाया है।
बता दें कि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और प्रत्याशी कवासी लखमा ने पीएम मोदी के खिलाफ भड़काऊ और विवादित बयान दिए थे। इन बयानों को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस को घेरने की कोशिश कर रही है। साथ ही मोदी के खिलाफ बयान देने के बाद भाजपा नेताओं ने महंत के निवास घेराव किया था। मामला बढ़ने के बाद महंत ने बयान पर सफाई भी दिए थे। वहीं कवासी लखमा के खिलाफ भाजपा ने भड़काऊ बयान को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की है। साथ ही थानों में भी एफआईआर की है।