फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: आरोपी को छुड़वाने ग्रामीणों ने थाने में किया हंगामा; बदमाश के छूटते ही पुलिस को दी देख लेने की धमकी

Sat, 13 Apr 2024 12:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के पुलिस थाना में उस वक्त हंगामा हो गया जब अवैध शराब बिक्री और सट्टा खेलाने वाले को गिरफ्तार किया गया। बदमाश के समर्थन में ग्रामीणों ने थाना में जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं आरोपी के छूटने के बाद पुलिस को देख लेने की धमकी भी दी गई। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने थाना में मचाया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा मामला रायपुर के मुजगहन थाना के अंदर का है। आसकरण नामक बदमाश को अवैध शराब बिक्री और सट्टा खेलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के समर्थन में ग्रामीण ने पुलिस के हिरासत से उसे छुड़वाने के लिए थाना पहुंच गए। वहां ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने हंगामा, तो किया साथ ही थाना में तोड़फोड़ भी की। इतना ही नहीं थाना से आरोपी के छूटने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को देख लेने की धमकी भी दी है।

विज्ञापन


वहीं दूसरे आरोपी छोटू बंजारे और उसके अन्य साथी को छुड़ाने के लिए बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे हुए थे। मामले की गंभीरता को समझते हुए मुजगहन थाना में ग्रामीण एएसपी कीर्तन राठौर, सीएसपी, आरआई, टीआई और अतिरिक्त बल मौजूद रहे।

ग्रामीण एएसपी कीर्तन राठौर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में लगातार शराब बिक्री का मामला सामने आ रहा था। इस पर थाना पुलिस कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री के मामले में आरोपी छोटू बंजारे और उसके अन्य और साथी को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद आरोपियों के परिजन थाने आए हुए थे, जिन्हें समझाइश देकर वापस भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें