फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: एनएसयूआई के दो नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, KPS स्कूल के प्रबंधन ने लिखाई थी रिपोर्ट, जानें...

Tue, 09 Jul 2024 03:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ एनएसयूआई प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल और प्रदेश सचिव कुणाल दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल इन एनएसयूआई नेताओं के खिलाफ स्कूल में जबरन घूस कर स्कूल के खिलाफ नारेबाजी करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
एनएसयूआई नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ एनएसयूआई प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल और प्रदेश सचिव कुणाल दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल इन एनएसयूआई नेताओं के खिलाफ स्कूल में जबरन घूस कर स्कूल के खिलाफ नारेबाजी करने का आरोप लगाया गया है। एनएसयूआई नेताओं ने केपीएस स्कूल समेत राजधानी रायपुर में गैर मान्यता स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोला है। इसी क्रम में केपीएस स्कूल के खिलाफ नारेबाजी करने पर केपीएस प्रबंधन द्वारा एनएसयूआई प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल और प्रदेश सचिव कुणाल दुबे के खिलाफ न्यू राजेंद्र नगर थाना में रिपोर्ट लिखाई है। मामले में पुलिस ने एनएसयूआई नेताओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एनएसयूआई ने बताया कि 8 जून को रिपोर्ट दर्ज है। शिकायत के अनुसार 6 जून की दोपहर को एनएसयूआई नेता हेमंत पाल और कुणाल दुबे जबरन स्कूल परिसर में घुसकर संस्थान का नाम लेकर नारे लगाने के आरोप लगी है। इस रिपोर्ट पर राजेंद्र नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में  न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनके समर्थन में एनएसयूआई के कार्यकर्ता  थाने पहुंच कर एनएसयूआई जिंदाबाद के नारे लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें