फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Loksabha Election 2024: बस्तर के लिए 12 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, दूसरे चरण के लिए अधिसूचना आज से

Thu, 28 Mar 2024 12:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

लोकसभा चुनाव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव होना है। प्रथम चरण में केवल बस्तर लोकसभा क्षेत्र चुनाव होगा। प्रथम चरण चुनाव के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों ने 18 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
ग्राफिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव होना है। प्रथम चरण में केवल बस्तर लोकसभा क्षेत्र चुनाव होगा। प्रथम चरण चुनाव के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों ने 18 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। पहला चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को होगी। वहीं 30 मार्च तक नाम वापसी करा सकते हैं। प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव के अंतर्गत द्वितीय चरण के लिए 28 मार्च  को अधिसूचना जारी की जाएगी। द्वितीय चरण में महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिए अभ्यर्थी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। द्वितीय चरण अंतर्गत नामांकन पत्र दाखिल करने की आखरी तारीख 4 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को होगी।  नाम वापस की अंतिम तिथि 8 अप्रैल को है। द्वितीय चरण के लिए मतदान तिथि 26 अप्रैल है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें