फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: पहले चरण के चुनावी रण में उतरेंगे 223 उम्मीदवार, 20 विधानसभा में 7 नवंबर को वोट

Tue, 24 Oct 2023 02:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो चरण में पूरा होगा। पहला चरण 7 नवंबर को और दूसरे चरण 17 नवंबर को होगा। पहले चरण के लिए 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरेंगे। ये उम्मीदवार मतदाताओं के बीच में जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो चरण में पूरा होगा। पहला चरण 7 नवंबर को और दूसरे चरण 17 नवंबर को होगा। पहले चरण के लिए 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरेंगे। ये उम्मीदवार मतदाताओं के बीच में जाएंगे। इस चुनाव के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन में कुल 30 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस  लिया है। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 6 उम्मीदवारों ने नाम वापसी की। प्रथम चरण के विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 253 अभ्यर्थियों के नामांकन विधि मान्य पाए गए थे। इनमें से 30 लोगों ने नाम वापसी ली है। वहीं चुनाव के लिए कुल 294 प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया था।

40 लाख 78 हजार 681 वोटर्स देंगे वोट
प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 40 लाख 78 हजार 681 है, जिसमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष और 20 लाख 84 हजार 675 महिलाएं वोट करेंगे। इसके साथ ही 69 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 5 हजार 304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान तिथि 7 नवंबर और मतगणना तिथि 3 दिसंबर है।
विज्ञापन


प्रथम चरण के चुनाव में इन विधानसभाओं में उम्मीदवारों की संख्या

  1. अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में  13 उम्मीदवार
  2. भानुप्रतापपुर में 14 उम्मीदवार
  3. कांकेर में 9 उम्मीदवार
  4. केशकाल में 10 उम्मीदवार
  5. कोंडागांव में 8 उम्मीदवार
  6. नारायणपुर में 9 उम्मीदवार
  7. बस्तर में 8 उम्मीदवार
  8. जगदलपुर में 11 उम्मीदवार
  9. चित्रकोट में 7 उम्मीदवार
  10. दंतेवाड़ा में 7 उम्मीदवार
  11. बीजापुर में 8 उम्मीदवार
  12. कोंटा में 8 उम्मीदवार
  13. खैरागढ़ में 11 उम्मीदवार
  14. डोंगरगढ़ में 10 उम्मीदवार
  15. राजनांदगांव में 29 उम्मीदवार
  16. डोंगरगांव में 12 उम्मीदवार
  17. खुज्जी में 10 उम्मीदवार
  18. मोहला-मानपुर में 9 उम्मीदवार
  19. कवर्धा में 16 उम्मीदवार
  20. पंडरिया में 14  उम्मीदवार 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें