छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं। पहले चरण में सात नवंबर को 20 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। पहले चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अक्सर देखा गया कि वोटर आईडी कार्ड तो बना होता है लेकिन वोटर लिस्ट में नाम नहीं होता है। इस कारण कई मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाते। आप मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए इन आवश्यक स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।