फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: चलानी नहीं आती फिर भी खरीद ली कार, शोरूम से निकलते ही चार बाइकों को मारी टक्कर; देखें वीडियो

Wed, 09 Oct 2024 09:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

शोरूम से लाल सिंह नयन ने ब्रेजा कार ली थी। पूजा कराने के बाद निकाल रहे थे। बताया जा रहा है लाल सिंह को गाड़ी चलानी नहीं आती है। वह अभी कार चलाना सीख रहे हैं। 
 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के चांपा रोड स्थित सत्या कार शोरूम से नई कार लेकर बाहर निकलते समय ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। इस दौरान सामने खड़ी चार बाइकों में टक्कर मार दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन




जानकारी अनुसार, मंगलवार की दोपहर 1.55 बजे सत्या कार शोरूम से लाल सिंह नयन ने ब्रेजा कार ली थी। पूजा कराने के बाद निकाल रहे थे। बताया जा रहा है लाल सिंह को गाड़ी चलानी नहीं आती है। वह अभी कार चलाना सीख रहे हैं। इस कारण से उन्होंने कार निकालते समय ब्रेक की जगह एक्सीलेटर को दबा दिया, जिससे कार ने सड़क किनारे खड़ी चार बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगने से सभी बाइक सड़क किनारे से दूसरे सड़क में करीबन 30 मीटर दूर जा गिरीं। वहीं, कार खुले मैदान में जा रूकी। बड़ा हादसा टल गया। कोई भी बाइक के पास खड़ा नहीं था। जितनी बाइक को टक्कर लगी थी, उन बाइक के मालिकों को मुआवजा भी दिया गया है। वहीं, पूरे घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें