फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि में आर्केस्ट्रा: दरोगा जी आई लव यू लव यू...गाने पर डांसरों ने लगाए ठुमके, रात भर हुई नोटों की बरसात

Wed, 09 Oct 2024 07:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया

सार

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में नवरात्रि में जगराता के नाम पर फूहड़ डांस का आयोजन किया गया। बार बालाओं ने अश्लील गानों पर डांस किया। इस दौरान लोगों ने खूब रुपये भी लुटाए।

 
विज्ञापन
बार बालाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्रि में शहर से लेकर गांवों तक पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना किया जा रही है। रात्रि में पूजन समितियों द्वारा माता का जगराता डांडिया-गरबा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भक्ति गीतों की बयार दिख रही है। श्रद्धालु भी इसे सुनकर भाव विभोर हो रहे हैं, लेकिन कोरिया के सोनहत बस स्टैंड के पास सब इसके विपरीत हो रहा है। यहां फूहड़ गानों पर जमकर पैसे लुटाए जा रहे हैं और अश्लीलता परोसी जा रही है। 

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, इस तरह के आयोजन छत्तीसगढ़ के तमाम इलाकों में हो रहे हैं। मैनपाट के नर्मदापुर में भी यही हुआ और अब कोरिया जिले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में पांच-छह महिला डांसर मंच पर डांस कर रही हैं। दरोगा जी चोरी हो गई, दरोगा जी आई लव यू लव यू, यारा ओ यारा, ए पान वाला बाबू, कोयली बिना जैसे अनेकों गीतों पर रातभर पैसों की बरसात होती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को देखने स्थानीय से लेकर आसपास के कई गांवों के बच्चे युवा से लेकर पुरुष महिला और बुजुर्ग पहुंचे थे। ऐसे में सवाल यह उठता हैं कि नवरात्रि में मां की भक्ति के बीच ऐसे आयोजन कहां तक जायज हैं? ऐसे कार्यक्रमों में पैसों का अपमान कहां तक जायज है? ऐसे कार्यक्रमों की अनुमति को क्यों दी जाती है? ऐसे कार्यक्रमों में पुलिस की मौजूदगी का क्या मतलब है?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें