फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: बाइक से घर जा रहे युवकों पर दबंगों ने किया हमला, अस्पताल में एक की मौत, एक युवक का इलाज जारी

Thu, 15 Feb 2024 05:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर जिले में दोस्त के साथ बाइक से अपने घर जा रहे युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान दोनों युवक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे का इलाज जारी है। 
 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकंडा थाना क्षेत्र में बुधवार रात बाइक से अपने दोस्त के साथ घर जा रहे युवकों पर मामूली विवाद पर आरोपियों ने हमला कर दिया। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खमतराई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला पंकज उपाध्याय अपने दोस्त कल्लु के साथ बुधवार देर रात अपनी बाइक से घर जा रहा था। खमतराई अटल चौक के पास मेन रोड में गोपी सूर्यवंशी के मकान के पास गोपी सूर्यवंशी अपने अन्य भाइयों के साथ खड़ा था। घर के बाहर मेन रोड में सीमेंट, रेत, गिट्टी फैलाकर तथा मसाला तैयार करके दुकान में फ्लोरिंग का काम कर रहे थे, जहां पर पंकज उपाध्याय एवं उसके दोस्त कल्लू के द्वारा मेन रोड में गिट्टी, रेत और सीमेंट को फैलाने से मना किया। इस बात को लेकर गोपी सूर्यवंशी एवं उसके अन्य भाइयों ने पंकज उपाध्याय एवं उसके दोस्त कल्लू के साथ मारपीट की। 

मारपीट करने के दौरान पास मे रखे रापा, लकड़ी के बत्ता से दोनों के उपर हमला कर दिया, जिससे पंकज उपाध्याय और उसका दोस्त कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पंकज उपाध्याय की मौत हो गई है। वहीं, दोस्त कल्लू का इलाज जारी है। घटना में  शामिल आरोपी तिलकेश उर्फ सल्लू सूर्यवंशी, रुपेश सूत्रे, शिव सुत्रे, साहिल सुत्रे, गोपी सूर्यवंशी को  गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकंडा थाना पुलिस ने आरोपियों के पास हत्या में प्रयुक्त सामान जब्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें