फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए तारीख आगे बढ़ा, अब मोबाइल एप से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Thu, 15 Feb 2024 04:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में राशनकार्डों की नवीनीकरण की प्रक्रिया जारी है। कार्डधारी ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों आवेदन कर रहे हैं। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए तारीख को बढ़ाया दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में राशनकार्डों की नवीनीकरण की प्रक्रिया जारी है। कार्डधारी ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों आवेदन कर रहे हैं। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए तारीख को बढ़ाया दिया गया है। अब कार्डधारी 25 फरवरी तक ऑनलाइन-ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए एप भी लंच किया है, जिसके माध्यम से कार्डधारी घर बैठे राशनकार्ड के नवीनीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन


खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयाल दास बघेल ने लोगों की सुविधा को देखते हुए छूटे हुए राशनकार्डधारी हितग्राहियों का प्राथमिकता से ऑनलाइन नवीनीकरण के आवेदन के लिए तारीख बढ़ाने के निर्देश खाद्य विभाग को दिए थे। खाद्य विभाग के संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने सभी जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके बाद नवीनीकरण के लिए तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।

राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाइल एप तैयार किया गया है। इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाइल में इस एप के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें