छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस सोमवार को रायपुर और कांकेर पहुंची है। इस दौरान पुलिस ने कई जगह छापा मारा है। ब्रह्मानंद नेताम सहित अन्य के खिलाफ झारखंड के टेल्को थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
1 of 6
भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद की ओर से उनके वकील और अकलतरा विधायक थाने पहुंचे हैं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम झारखंड पुलिस की नोटिस के बाद भी थाने में हाजिर नहीं हुए हैं। वह चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और लोगों से मिल रहे हैं। उनके प्रचार को लेकर भाजपा ने बकायदा पूरे दिन का शेड्यूल भी जारी किया है। वहीं नेताम की ओर से उनके वकील कांकेर थाने पहुंचे हैं। वह नोटिस का जवाब देने की बात कह रहे हैं, लेकिन झारखंड़ पुलिस ने इनकार कर दिया है। वह ब्रह्मानंद नेताम को बुलाने को लेकर अड़ी हुई है।
आरोपियों के घरों के बाहर लगाया गया नोटिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह 10 बजे थाने में हाजिर होने के लिए चस्पा किया गया था नोटिस
झारखंड थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में भाजपा प्रत्याशी नेताम सहित तीनों आरोपियों के घरों के बाहर नोटिस चस्पा कर मंगलवार सुबह 10 बजे थाने में हाजिर होने के लिए कहा था। इसकी जगह ब्रह्मानंद प्रचार के लिए निकल गए। वहीं अन्य आरोपियों का भी अभी तक पता नहीं है। इस बीच ब्रह्मानंद की ओर अकलतरा विधायक शोरभ सिंह, वकील बीएस पांडे, अभिकर्ता नंद कुमार ओझा व एक अन्य पुलिस से बात करने के लिए पहुंचे हैं।
झारखंड पुलिस ने दुष्कर्म मामले में सस्पेंड किए गए रायपुर पुलिस के कांस्टेबर के घर में भी छापा मारा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीनों आरोपियों के घर पुलिस ने कल मारा था छापा
झारखंड पुलिस सोमवार से कांकेर में डेर डाले हुए है। इस दौरान पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपियों नरेश सोनी, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष दीपांकर सिन्हा और सस्पेंड कॉन्स्टेबल केशव सिन्हा के घर पर छापा मारा था, लेकिन तीनों ही आरोपी नहीं मिले थे। पुलिस ब्रह्मानंद के घर नहीं गई थी। हालांकि संभावित कार्रवाई को देखते हुए उनके घर में सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओ की भीड़ जुटने लगी थी। इसके बाद मंगलवार सुबह झारखंड पुलिस ने उनके आवास पर नोटिस चस्पा किया।
4 of 6
भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम सुबह से चुनाव प्रचार पर निकले हुए हैं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दीवार पर नोटिस, नेताम प्रचार पर
ब्रह्मानंद नेताम के चरामा स्थित आवास पर नोटिस चस्पा किया है। इसमें कहा गया है कि आपके खिलाफ झारखंड में जमशेदपुर के टेल्को थाने में दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, षड्यंत्र करने और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज है। अत: जांच में सहयोग करते हुए 29 नवंबर की सुबह 10 बजे कांकेर कैंप थाने में उपस्थित हों। यह नोटिस विवेचना अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार के नाम से जारी किया गया है। हालांकि ब्रह्मानंद सुबह से ही प्रचार पर घर से निकले हुए हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाया था आरोप।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीसीसी चीफ ने लगाया था आरोप
दरअसल, करीब नौ दिन पहले 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि नाबालिग को देह व्यापार में धकेला। इस संबंध में जमशेदपुर के टेल्को थाने में केस दर्ज है। यह FIR मई 2019 में धारा 366 a, 376(3), 376ab, 376ad, 120b।4/6 पास्को के तहत दर्ज कराई गई है।
आरोपियों की संभावित गिरफ्तारी को देखते हुए कांकेर थाने को छावनी में बदल दिया गया है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
NCPCR ने पीसीसी चीफ मरकाम को भेजा नोटिस
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने भी इसमें संज्ञान लेते हुए कांकेर एसपी को नोटिस जारी किया। इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। आयोग की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि झारखंड में 15 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया गया। उसका नाम पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने उजागर किया है। कांकेर एसपी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वैधानिक कार्यवाही करते हुए तीन दिन में रिपोर्ट आयोग को भेजी जाए।