फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: प्लेटफार्म में यात्रियों को गर्मी से मिलेगी राहत, फव्वारे से पूरे स्टेशन का वातावरण होगा ठंडा

Sat, 20 Apr 2024 05:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

रेल अफसर के अनुसार पूरे प्लेटफार्म को कवर करने के लिए हावड़ा एंड एफओबी के बाहर तक प्लेटफार्म के दोनों तरफ पाइपलाइन बिछाई गई है जिसके फव्वारे से पूरे स्टेशन का वातावरण ठंडा हो जाता है। 
 
विज्ञापन
प्लेटफार्म में यात्रियों को गर्मी से मिलेगी राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल रेल प्रशासन द्वारा बिलासपुर स्टेशन में यात्रियों को मौसम के अनुकूल बेहतर यात्री सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इन दिनों स्टेशनों के प्लेटफार्म में यात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने तथा शीतल वातावरण की सुविधा उपलब्ध कराने प्लेटफार्म नम्बर एक में मिस्टिंग मशीन को शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन

रेल अफसर के अनुसार पूरे प्लेटफार्म को कवर करने के लिए हावड़ा एंड एफओबी के बाहर तक प्लेटफार्म के दोनों तरफ पाइपलाइन बिछाई गई है जिसके फव्वारे से पूरे स्टेशन का वातावरण ठंडा हो जाता है। 
 

इस मशीन से पानी की फुहारे निकलती हैं जो प्लेटफार्म के चारों तरफ हवा को ठंडा कर यात्रियों को ठंडक प्रदान करती हैं। यह बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने में भी मदद करती है। इस पहल से लंबी दूरी की यात्रा करने और ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें