फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: शाम में पति पत्नी के बीच हुआ झगड़ा और सुबह मिली लाश, पुलिस फरार पति की तलाश में जुटी

Tue, 26 Mar 2024 08:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के भारत चौक चिंगराजपारा में होली की रात महिला की टांगिया से मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद पूरे इलाके में हडकंप मच गया।
विज्ञापन
रोशन आहूजा,डीएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के भारत चौक चिंगराजपारा में होली की रात महिला की टांगिया से मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद पूरे इलाके में हडकंप मच गया। घटना के बाद से महिला का पति मुकेश साहू गायब है। फिलहाल हत्या की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच करवाई की है।

विज्ञापन

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक भारत चौक चिंगराजपारा में श्वेता साहू नाम की महिला अपने पति के साथ रहती थी, आज सुबह खून से लथपथ लाश मिली आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी सुबह पुलिस को दी है और बताया कि देर रात उसके पति मुकेश साहू और उसकी पत्नी श्वेता के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया था। इसलिए पति पर घटना की अशंका जाहिर की जा रही है, हालांकि हत्या किसने की यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

 

मामले मे डीएसपी रौशन आहूजा ने बताया की थाना क्षेत्र मे महिला की लाश मिलने की सुचना मिली थी, घटना के बाद मौके पर जाकर देखा तो महिला के सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार पति की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें