फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: विस्फोटक के साथ तीन नक्सली गिरफ्तार, पुलिस ने तीनों माओवादियों को न्यायालय में किया पेश

Tue, 09 Apr 2024 05:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर में एरिया डॉमिनेशन के दौरान सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ने पेरमापल्ली से तीन नक्सलियों को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। 
विज्ञापन
तीन नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में एरिया डॉमिनेशन के दौरान सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ने पेरमापल्ली से तीन नक्सलियों को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उसूर थाना व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर पेरमापल्ली की ओर निकली हुई थी। पेरमापल्ली से उसूर की ओर वापसी के दौरान पेरमापल्ली की ओर 2 मोटरसाइकल में सवार होकर जा रहे 3 संदिग्धों की चेकिंग पर पास रखे थैला में अवैध विस्फोटक सामग्री डेटोनेटर, जिलेटिन स्टीक व प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के साहित्य व प्रचार प्रसार की सामग्री बरामद की गई। 
 

पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ करने पर अपना नाम सुरेश काका पिता लच्छा काका उम्र 30 निवासी टेकमेटला, नागेश कट्टम पिता राम कट्टम उम्र 22 निवासी नेला कांकेर व दुला काका पिता गंगा काका उम्र 35 निवासी नेलाकांकेर उसूर थाना क्षेत्र का होना बताया तथा विस्फोटक सामग्री नक्सलियों को देने के लिए लेकर जाना बताया।

विज्ञापन

 

पकड़े गये नक्सलियों के खिलाफ उसूर थाना में छग विशेष जनसुरक्षा अधिनियम 2005 एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें