फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: सर्व आदिवासी समाज ने मनाया संविधान दिवस, 15 गांवों के ग्रामीण हुए शामिल, संविधान बचाने ली गई शपथ

Mon, 27 Nov 2023 07:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज ब्लाक इकाई भैरमगढ़, मूलवासी बचाओ मंच और महिला मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम कि शुरूआत बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण और दीपजला कर की गई।
विज्ञापन
सर्व आदिवासी समाज ने मनाया संविधान दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर भैरमगढ़ के उसपरी गांव में 15 से अधिक गांव के ग्रामीणों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर, जयपाल सिंह मुंडा के योगदान को याद करते हुए उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण किया।

 

कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज ब्लाक इकाई भैरमगढ़, मूलवासी बचाओ मंच और महिला मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम कि शुरूआत बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण और दीपजला कर की गई।

विज्ञापन

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संविधान निर्माता समिति के विचारों और मूल अवधारणाओं पर प्रकाश डाला। संविधान में उल्लेखित अनुसूचित जातियों, जनजातियों के लिए उल्लेखित कानूनों के साथ छेड़छाड़ को लेकर सरकारों की आलोचना भी की गई। पेशा कानून सहित अन्य कानूनों को शिथिल कर बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने पर नाराजगी जाहिर की गई। पांचवीं और छठवीं अनुसूची के उल्लेखित प्रावधानों का पालन नहीं किए जाने तथा ग्रामसभा को प्रद्दत अधिकारों का पालन नहीं किए जाने पर चिंता और रोष जाहिर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें