फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: मछली पकड़ने गये छात्र की तालाब में डूबने से मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका, उठाई जांच की मांग

Mon, 27 Nov 2023 01:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

घटना के बाद मृत छात्र के पिता लिंगैया ककेम ने कहा है की मेरे पुत्र की तालाब में डूबने से मौत हुई है या इसकी हत्या हुई है ? इसकी जाँच होनी चाहिए। छात्र के पिता ने कहा की मुझे शक है की मेरे पुत्र की हत्या की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में रविवार को मछली पकड़ने गए 19 वर्षीय छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। मृत छात्र बीजापुर कॉलेज हॉस्टल में रहकर फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है की छात्र चंदन ककेम (19) निवासी ईलमिड़ी रविवार को मछली पकड़ने जैतालुर तालाब में अपने दोस्तों के साथ गया हुआ था, तभी तालाब में डूबने से छात्र की मौत हो गई। आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त सहायक केएस मशराम ने बताया कि जिस छात्रावास में रहकर छात्र अध्ययन करता था वहां के आश्रम अधीक्षक  ने जानकारी दी की एक छात्र की डूबने से मौत हो गई है। फिर उसके बाद आश्रम अधीक्षक, मण्डल संयोजक और नगरसेना की टीम के साथ मैं स्वयं  आधीरात तक छात्र की तलाश कर रहे थे। सोमवार को छात्र का शव तालाब के किनारे मिला पुलिस को मैंने इस घटना की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन


छात्र के कान से बह रहा था खून 

इस घटना के बाद मृत छात्र के पिता लिंगैया ककेम ने कहा है की मेरे पुत्र की तालाब में डूबने से मौत हुई है या इसकी हत्या हुई है ? इसकी जाँच होनी चाहिए। छात्र के पिता ने कहा की मुझे शक है की मेरे पुत्र की हत्या की गई है। मेरे बेटे के कान से खून बह रहा था। ऐसे में मौत की असली वजह सामने आनी चाहिए।

 

बीजापुर थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने बताया की यह घटना रविवार की है। हमारे पास सूचना आई थी की कॉलेज के छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। जिसके बाद हमने मृत युवक के शव को बरामद कर लिया है। छात्र का पीएम किया जा रहा है और युवक की मौत डूबने से हुई है या कोई और अन्य कारण है इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें