फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: नदी में बहे छात्र का 26 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग, रेक्सयू में जुटी एसडीआरएफ और नगर सेना की टीम

Fri, 05 Jan 2024 06:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

भोपालपटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बीजापुर से एनडीआरएफ व नगर सेना टीम घटना स्थल पहुंची और दिनभर नदी घाट के चार  से पांच किलो मीटर की परिधि में लापता छात्र को ढूंढते रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन
रेक्सयू में जुटी एसडीआरएफ और नगर सेना की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में गुरुवार को भोपालपटनम ब्लॉक के मट्टीमरका से इंद्रावती नदी में बहकर लापता हुए छात्र का 26 घंटे के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। बीजापुर से एसडीआरएफ व नगर सेना की टीम नदी घाट पर दिनभर रेस्क्यू में जुटी रही। बावजूद छात्र नहीं मिल सका। अब शनिवार को फिर से टीम लापता छात्र के रेस्क्यू के लिए जुटेगी। 

विज्ञापन

 

भोपालपटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बीजापुर से एनडीआरएफ व नगर सेना टीम घटना स्थल पहुंची और दिनभर नदी घाट के चार  से पांच किलो मीटर की परिधि में लापता छात्र को ढूंढते रेस्क्यू किया गया। लेकिन छात्र का कोई पता नहीं चल पाया। शुक्रवार की शाम पांच बजे तक टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया। 26 घण्टे बीतने के बाद भी लापता छात्र मुकेश कविराज का कोई सुराग नहीं मिल पाया। 
 

टीआई के मुताबिक शनिवार को सुबह फिर से रेस्क्यू टीम नदी जाकर लापता छात्र को ढूंढने में लगेगी। ज्ञात हो कि गुरुवार को इंद्रावती कॉलेज भोपालपटनम से 12 से 15 छात्र छात्राएं पिकनिक मनाने मट्टीमरका गये हुए थे। जहां दोपहर में बीएससी फाइनल के छात्र मुकेश कविराज (22) इंद्रावती नदी में बहकर लापता हो गया। जिसका 26 घण्टे बाद भी कुछ पता नहीं चल सका हैं। छात्र को ढूंढने में रेस्क्यू टीम व परिजन भी जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें