फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, फॉक्स हॉल किया गया डिटेक्शन, आईईडी प्लांट करने की थी योजना

Mon, 09 Oct 2023 07:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

सोमवार को मद्देड़ थाना व सीआरपीएफ 170 बटालियन की टीम द्वारा मद्देड़ व भोपालपटनम मार्ग पर बुड़वागु नाला से 100 मीटर की दूरी पर फॉक्स हॉल को डिटेक्शन कर दिया गया। सुरक्षाबलों की सतर्कता व सूझबूझ से नक्सलियों के मंसूबे विफल हो गये।
विज्ञापन
फॉक्स हॉल किया गया डिटेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में नक्सलियों ने मद्देड़ व भोपालपटनम के बीच आईईडी प्लांट करने के मकसद से 100 की दूरी पर फॉक्स होल बनाकर तैयार किया था। जिसे सुरक्षा बलों की सतर्कता व सूझबूझ से नक्सलियों के मंसूबे विफल हो गये।

विज्ञापन

 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भोपालपटनम ब्लाक के मद्देड़ थाना क्षेत्र के मद्देड़ व पेगड़ापल्ली के बीच बुडवागु नाला से 100 मीटर की दूरी पर सड़क के बीच में पांच बाई पांच फिट लंबाई चौड़ाई पांच फीट गहराई का फॉक्स हॉल बनाकर तैयार किया गया था। जिसमें 50 किलो का आईईडी लगाया जा सकता था। आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों के मूवमेंट के दौरान बड़ा नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी प्लांट करने की योजना थी। 

सोमवार को मद्देड़ थाना व सीआरपीएफ 170 बटालियन की टीम द्वारा मद्देड़ व भोपालपटनम मार्ग पर बुड़वागु नाला से 100 मीटर की दूरी पर फॉक्स हॉल को डिटेक्शन कर दिया गया। सुरक्षाबलों की सतर्कता व सूझबूझ से नक्सलियों के मंसूबे विफल हो गये।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें