बीजापुर जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत कुटरू पुलिस ने हत्या व आगजनी की घटना में शामिल जनताना सरकार अध्यक्ष को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है।
बीजापुर जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत कुटरू पुलिस ने हत्या व आगजनी की घटना में शामिल जनताना सरकार अध्यक्ष को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कुटरू थाना से जिला बल की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर दरभा व केतुलनार की तरफ निकली हुई थी। इस दौरान केतुलनार दरभा मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ पर अपना नाम जनताना सरकार अध्यक्ष दिवाड़ पोयाम पिता बुधु पोयाम उम्र 30 निवासी केतुलनार का होना बताया। संदिग्ध के पास रखे थैला की चेकिंग करने पर उसमें से नग टिफिन बम, नग जिलेटिन सटीक, सेफ्टी फ्यूज, डेटोनेटर, प्रतिबंधित माओवादी पर्चा, बैनर आदि बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि सुरक्षा पार्टी को निशाना बनाने के लिए केतुलनार दरभा मार्ग पर आईईडी लगाने की तैयारी थी। पकड़े गये माओवादी के विरुद्ध कुटरू थाना में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई कर रिमांड पर न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया है।