फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: अपहरण और हत्या की घटना में शामिल महिला नक्सली गिरफ्तार, ऐसे मिली सीजी पुलिस को कामयाबी

Wed, 29 Nov 2023 09:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में अपहरण और हत्या की घटना में शामिल एक महिला नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गंगालूर अस्पताल परिसर से पुलिस ने दबोचा। यह महिला नक्सली गंगालूर इलाके में विभिन्न घटनाओं में शामिल थी। 
विज्ञापन
महिला नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगालूर इलाके में विभिन्न घटनाओं में शामिल रही एक महिला नक्सली को पुलिस ने अस्पताल परिसर से पकड़ने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस के मुताबिक, गंगालूर थाना क्षेत्र में विभिन्न घटनाओं में शामिल रही महिला नक्सली जनमिलिशिया सदस्य रुखनी पुनेम उर्फ नमिता गायता पिता सोमलु उम्र 24 निवासी पुसनार थाना गंगालूर को गंगालूर अस्पताल परिसर में देखे जाने की सूचना के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में महिला पुलिस की टीम ने अस्पताल परिसर में पहुंचकर उक्त महिला नक्सली को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

विज्ञापन


महिला नक्सली रुखनी पुनेम उर्फ नमिता गायता गंगालूर थाना क्षेत्र में हुए विभिन्न घटनाओं में शामिल रही है। जिसमें 27 अगस्त 2021 को पुसनार गोरगेपारा निवासी आयतु पुनेम के घर से राशन और मवेशी लूटने की घटना में आठ अप्रैल 2021 को धुरवापारा पुसनार के ग्रामीण सोमलु पोटाम से मारपीट करने और घर से राशन सामाग्री मवेशी लूटने की घटना में 21 जुलाई 2021को धुरवापारा पुसनार के तीन ग्रामीणों की हत्या करने की घटना में शामिल थी। 

इसके अलावा आठ अगस्त 2021 को धुरवापारा पुसनार निवासी सुदरु पुनेम व परिवार से मारपीट करने व घर से राशन सामाग्री, मवेशी लूटने की घटना में शामिल रही है। पकड़ी गई महिला नक्सली के विरुद्ध गंगालूर थाना में चार स्थाई वारंट लंबित हैं। उक्त महिला नक्सली के विरुद्ध गंगालूर थाना में वैधानिक कार्यवाही कर न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें