फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: चार आत्मसमर्पित नक्सलियों सहित उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा में 7333 नवसाक्षरों ने दी परीक्षा

Sun, 17 Mar 2024 05:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंर्तगत नवभारत साक्षरता अभियान के तहत संपूर्ण देश में महापरीक्षा अभियान 17 मार्च को संपन्न हुआ है। इसमें उत्तीर्ण होने वाले नवसाक्षरों को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली द्वारा प्रमाण पत्र प्रदाय किया जायेगा।
विज्ञापन
महापरीक्षा का सफल आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में नवभारत साक्षरता अभियान उल्लास के तहत रविवार को बीजापुर में महापरीक्षा का सफल आयोजन  किया गया। जिसमें पढ़ना लिखना अभियान के दौरान साक्षर हुए नवसाक्षरों ने बढ़चढ़ कर उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक एवं सदस्य सचिव राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडेय के नेतृत्व में जिले के 7333 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी। जिसमें बीजापुर ब्लाक में 1573, भैरमगढ़ ब्लाक में 2713, भोपालपटनम ब्लाक में 2624 व उसूर ब्लाक में 423 नवसाक्षर इस महापरीक्षा में शामिल हुए।  बीजापुर जिले में सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा संपादित करने के लिए जिले में 265 परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे। परीक्षा के दौरान नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद एवं जिला परियोजना अधिकारी विजेन्द्र राठौर ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
 
जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद डिपोपारा बीजापुर,चेरपाल, गंगालूर क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। वहीं जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण विजेन्द्र राठौर ने पूर्व माध्यमिक शाला जेलवाड़ा, प्राथमिक शाला जेलबाड़ा एवं प्राथमिक शाला डिपोपारा परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। माध्यमिक शाला जेलबाड़ा में 4 आत्मसमर्पित नक्सलियों सहित महिला पुरूषों ने परीक्षा दी। इसके अलावा पूरे जिले में 15 वर्ष से ऊपर की महिला पुरूषों ने उल्लास के साथ परीक्षा में उत्साह के साथ शामिल हुए
विज्ञापन


भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंर्तगत नवभारत साक्षरता अभियान के तहत संपूर्ण देश में महापरीक्षा अभियान 17 मार्च को संपन्न हुआ है। इसमें उत्तीर्ण होने वाले नवसाक्षरों को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली द्वारा प्रमाण पत्र प्रदाय किया जायेगा। जो नवसाक्षरों के लिए उपयोगी रहेगा।

गौरेला पेंड्रा मरवाही में 2500 नवसाक्षर उल्लास साक्षरता कार्यक्रम में हुए शामिल

उल्लास साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा का आयोजन 17 मार्च 2024 को जिले के तीनों विकासखंडों में किया गया। गौरेला के 12 संकुल, पेंड्रा के 11 संकुलो और मरवाही के 14 संकुलों के प्राइमरी विद्यालयों में 92 परीक्षा केंद्रो परीक्षा हुई। नवसाक्षरों द्वारा महापरीक्षा के प्रति खासा उत्साह दिखने को मिला। लगभग 2500 नवसाक्षरों ने इस महापरीक्षा अभियान में सम्मिलित होकर बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के प्रमाणीकरण हेतु परीक्षा केंद्रो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस परीक्षा को सफल बनाने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की टीम द्वारा परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें