फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxalite Encounter: पुलिस मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, शव और हथियार बरामद; जवानों ने कैंप को किया ध्वस्त

Sat, 16 Mar 2024 11:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। नक्सलियों के शव के साथ हथियार व विस्फोटक सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
नक्सली मुठभेड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्सल प्रभावित बेदरे थाना क्षेत्र के हिंगमेटा के जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं, घटनास्थल से पुलिस ने नक्सलियों के शव के साथ हथियार व विस्फोटक सामान बरामद किया है। पुलिस ने नक्सलियों के कैम्प को ध्वस्त कर वहां से भरमार बंदूक टिफिन बम भी बरामद किया है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित बेदरे थाना क्षेत्र के हिंगमेटा व लंका के जंगलों में इंद्रावती एरिया कमेटी के प्लाटून नंबर 16 कमांडर मल्लेश, माड़ डिवीजन कंपनी नंबर 1 के कमांडर अरुण उर्फ रूपेश व 20 से 25 अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर बीजापुर डीआरजी व बेदरे थाना की संयुक्त पार्टी गुरुवार को नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। 
विज्ञापन


अभियान के दौरान शुक्रवार की शाम पांच बजे के करीब हिंगमेटा के जंगलों में पुलिस व नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है।
मारे गए नक्सलियों की पहचान मिलिशिया कमांडर सुरेश मुहंदा (30) पुत्र इरपा निवासी हिंगमेटा के रूप में हुई है। यह पिछले 10 सालों से इंद्रावती एरिया कमेटी के अंतर्गत सक्रिय रूप से काम कर रहा था। वहीं, मिलिशिया सदस्य सन्नू मुहंदा (20) निवासी हिंगमेटा शामिल है, जो इंद्रावती एरिया कमेटी अंतर्गत बाल संघम के रूप में भर्ती होकर पिछले 5 सालों से संगठन में सक्रिय था। 
विज्ञापन


जवानों ने मुठभेड़ के बाद हिंगमेटा में नक्सलियों के कैम्प को भी ध्वस्त किया। सर्चिंग के दौरान दो भरमार बंदूक, टिफिन बम,डेटोनेटर, मेकेनिज्म, जिलेटिन स्टीक, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, इलेक्ट्रिक वायर, चाकू, नक्सली वर्दी, पिट्ठू, बैटरी व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें