फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: 10 अधीक्षक और अधिक्षिकाओं का तबादला, तीन कन्या और सात बालक रेसीडेंशियल स्कूल के शिक्षक शामिल

Sat, 16 Mar 2024 07:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर जिले में राजीव गांधी शिक्षा मिशन द्वारा संचालित पोर्टा केबिन के दस अधीक्षक व अधीक्षिकाओं की नई नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले में राजीव गांधी शिक्षा मिशन द्वारा संचालित पोर्टा केबिन के दस अधीक्षक व अधीक्षिकाओं की नई नियुक्ति की गई है। इनमें तीन कन्या और सात बालक रेसीडेंशियल स्कूल के शिक्षक शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

कलेक्टर एवं मिशन लीडर राजीव गांधी शिक्षा मिशन जिला बीजापुर द्वारा आदेश में जिले में संचालित 10 पोर्टा केबिन के अधीक्षक व अधीक्षिकाओं का तबादला कर दिया है। नये आदेश के मुताबिक बालक रेशिडेंशियल स्कूल पामेड़ में हनुमंत राव मोरला, कन्या रेसीडेंशियल स्कूल भोपालपटनम में कृष्णकुमारी पुप्पल, बालक रेसीडेंशियल स्कूल माटवाड़ा में रघुनंदन मौर्य, बालक रेसीडेंशियल स्कूल भटवाड़ा में यशदेव कश्यप, बालक रेसीडेंशियल स्कूल केशकुतुल में ओरसा अर्जुन, बालक रेसीडेंशियल स्कूल पिनकोंडा में चुन्नीलाल गागड़ा, बालक रेसीडेंशियल स्कूल नेलसनार में अरविंद कुपाल, बालक रेसीडेंशियल स्कूल मिरतुर में पंकज बघेल, कन्या रेसीडेंशियल स्कूल गंगालूर में विजय लक्ष्मी दानम व कन्या रेसीडेंशियल स्कूल तारलागुड़ा में जयम्मा कोरम को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से जिम्मेदारी सौपी गई है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें