फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: तेलंगाना से ओडिशा जा रही एक्सयूवी वाहन को पुलिस ने पकड़ा, तीन लाख 93 हजार रुपये बरामद

Tue, 02 Jan 2024 09:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले में पुलिस ने एक एक्सयूवी वाहन को पकड़ा। पुलिस ने गाड़ी में बैठे चार लोगों से तीन लाख 93 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
एक्सयूवी वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपालपटनम फॉरेस्ट नाका में चेकिंग के दौरान पुलिस ने तेलंगाना से उड़ीसा जा रही एक एक्सयूवी वाहन को पकड़ा। पुलिस ने गाड़ी से तीन लाख 93 हजार रुपये जब्त बरामद किए हैं। एसडीएम न्ययालय में पेश किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की शाम भोपालपटनम फॉरेस्ट नाका में चेकिंग के दौरान तेलंगाना के वारंगल से उड़ीसा जा रही एक एक्सयूवी वाहन क्रमांक यूपी 51 वी 0001 की चेकिंग की। गाड़ी सवार चार लोगों से तीन लाख 93 हजार रुपये बरामद किए गए। वाहन सवारों से नगद रुपये के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर वे कोई लेखाजोखा या दस्तावेज नहीं दे सके।

इसके बाद पुलिस ने चारों व्यक्तियों के मोबाइल व नगद राशि को एसडीएम न्ययालय में पेश किया। भोपालपटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि एसडीएम न्ययालय में नगद राशि के संबंध में उक्त व्यक्तियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर राशि जब्त कर व्यक्तियों को छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें