फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetra: सीएम साय बोले- भाजपा के रहते कभी आरक्षण खत्म नहीं होगा, मुख्यमंत्री ने नवागढ़ में सभा को किया संबोधित

Sat, 04 May 2024 03:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

सीएम ने आगे कहा कि खुद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ महादेव सट्टा एप मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में जो काम किया है, वो काम कोई भी दूसरी सरकार नहीं कर सकती।
विज्ञापन
सीएम साय ने जनसभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बेमेतरा जिले के तीनों विधानसभा साजा, बेमेतरा व नवागढ़ में 7 मई को मतदान होना है। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की ओर से वर्तमान सांसद विजय बघेल चुनावी मैदान में है। इनके प्रचार को लेकर आज शनिवार को सीएम विष्णु देव साय जिले के दौरे पर रहें। उन्होंने जिले के नवागढ़ में जनसभा को दोपहर 1.30 बजे संबोधित किया। 

विज्ञापन

 

सभा को संबोधित करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस कई तरह के अफवाह फैला रहीं है, जिसमें कहा जा रहा है कि भाजपा की 400 सीट आने पर संविधान को खतरा है, आरक्षण खत्म हो जाएगा। लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं है। भाजपा के रहते न तो संविधान को खतरा है और न ही एसटी, एससी व ओबीसी आरक्षण खत्म किया जाएगा। प्रदेश के सभी 11 सीट भाजपा जीत रहीं है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश के लोगों के साथ छल किया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कई वादे किए थे, जो 5 साल बाद भी पूरे नहीं हुए। उल्टे भूपेश बघेल के कार्यकाल के दौरान जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। यहीं कारण है कि उनके कई नेता आज जेल में बंद है। 
 

सीएम ने आगे कहा कि खुद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ महादेव सट्टा एप मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में जो काम किया है, वो काम कोई भी दूसरी सरकार नहीं कर सकती। उनके कार्यकाल के दौरान राम मंदिर का निर्माण, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाया गया। ऐसे प्रधानमंत्री को फिर से तीसरी बार पीएम बनाना है। वहीं इस जनसभा के दौरान कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने भाजपा में प्रवेश किए है। इसमें बेमेतरा जिला पंचायत सदस्य प्रजा निवार्णी, मुंगेली के पूर्व विधायक बारमते समेत दर्जनभर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया है। इस जनसभा में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल, नवागढ़ विधायक व मंत्री दयालदास बघेल, साजा विधायक ईश्वर साहू समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें