फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kondagaon: मक्के की आड़ में गांजे की खेती, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 09 Oct 2024 05:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

कोण्डागांव जिले के अनंतपुर थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत मक्का की फसल के बीच गांजा की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।कोण्डागांव जिले के अनंतपुर थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत मक्का की फसल के बीच गांजा की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
मक्के की आड़ में गांजे की खेती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोण्डागांव जिले के अनंतपुर थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत मक्का की फसल के बीच गांजा की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अखिलेश धीवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, ग्राम बड़े घोड़सोड़ा के बुधराम सागर ने अपने मक्का के खेत में गांजे के पौधे उगाए थे।

विज्ञापन


दिनांक 8 अक्टूबर 2024 को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधराम सागर के खेत की तलाशी ली, जहां से 43 गांजे के पौधे जब्त किए गए। जब्त किए गए गांजे का कुल वजन 1.565 किलोग्राम था, जिसकी अनुमानित कीमत 15,000 रुपये है।

पुलिस ने आरोपी बुधराम सागर (उम्र 44 वर्ष) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20(क) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें