प्रवर्तन निदेशालय ने एक कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच से संबंध में छत्तीसगढ़ में कई परिसरों पर छापेमारी की है। एजेंसी ने बताया कि ये छापेमारी 14 मार्च को रायपुर, पाटन और दल्ली राझरा में मुख्य आरोपी सुभाष शर्मा, उसके परिजनों व अन्य लोगों के नौ परिसरों पर हुई थी।
ईडी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज, लेन-देन की जानकारियां, विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों के नाम संपत्ति के कागजात जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही ईडी अधिकारियों ने पावर ऑफ अटॉर्नी और 10 लाख रुपये की नकदी भी जब्त की।
सुभा। शर्मा को एजेंसी ने इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। ईडी ने शर्मा और अन्य के खिलाफ अपनी कंपनियों के जरिए विभिन्न बैंकों से फर्जी तरीके से लोन लेने के लिए यह मामला छत्तीसगढ़ पुलिस और सीबीआई की ओर से दर्ज कई एफआईआर का संज्ञान लेने के बाद दर्ज किया था।