फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: भांजी की शादी में नाच रहा था शख्स, पलक झपकते ही हुई मौत, वीडियो आया सामने

Wed, 10 May 2023 03:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

अपनी भांजी की शादी में डांस करते हुए शख्स की मौत हो गई। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो डूंगरगढ़ का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
डांस करने के दौरान हुई मौत - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले दल्ली राजहरा निवासी भिलाई इस्पात संयंत्र के खनन कर्मचारी असिस्टेंट मैनेजर की मौत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, असिस्टेंट मैनेजर का नाम दिलीप राउजकर बताया जा रहा है, जो अपनी भांजी की शादी में डोंगरगढ़ गए हुए थे। जहां डांस करते समय अचानक गिर पड़े और फिर उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


उनके साथ में काम करने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें डांस-हंसी मजाक करना काफी पसंद था और जिस दिन उनकी मौत हुई तब वह दिल खोल कर डांस कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मौत हो गई। इससे पहले हमने उनके स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में नहीं सुना था, यह अचानक क्यों उनकी मृत्यु हुई है।

बताया जा रहा है कि उनकी पावर सप्लाई में ड्यूटी थी, उनकी उम्र 52 वर्ष थी। हमेशा की तरह वे काम पर समय से आया जाया करते थे और अपने भांजे की शादी में भी एक-दो दिनों से डूंगरगढ़ गए हुए थे। जहां वे जमकर डांस कर रहे थे। दिलीप मंच पर पंजाबी गाने पर जमकर थिरक रहे थे। उनके साथ दूल्हा-दुल्हन भी नाच रहे थे। उनका जोशीला अंदाज लोगों को अपनी और आकर्षित कर रहा था। ऐसे में अचानक ही उनकी मौत ने हर किसी को चौंका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें