अंबिकापुर के लखनपुर थाना क्षेत्र के एसईसीएल अमेरा खदान में 14 फरवरी को 11 से 12 व्यक्तियों द्वारा खदान स्टाक में घुसकर सुरक्षा गार्ड को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए तांबे का तार और कोयला सहित अन्य सामानों की डकैती किए थे। प्रार्थी फेकू राम की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने अपराध पंजीकृत करते हुए मामले को विवेचना में लिया। लखनपुर पुलिस ने डकैती के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं 26 फरवरी को चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
अमेरा खदान में हुई डकैती मामले में पुलिस ने अभी तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 27 फरवरी दिन मंगलवार को भाजपा नेताओं और ग्रामीणों के द्वारा लखनपुर थाने का घेराव किया गया। घटना को लेकर भाजपा नेता और पुलिस के बीच काफी देर बहस हुआ।जहां पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अखिलेश कौशिक ने समझाइस देते हुए मामला शांत कराया। वही ग्रामीणों का आरोप है पुलिस के द्वारा झूठे मामले में फंसाया जा रहा है।
गौरतलब है कि बीते वर्ष खनिज विभाग के द्वारा कोयला चोरी को लेकर भोले राजवाडे और अमोल रजवाडे के विरुद्ध लखनपुर थाने में मामला दर्ज कराया था। लखनपुर पुलिस अपराध दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में की थी। लखनपुर थाना क्षेत्र में लगातार कोयला के अवैध उत्खनन और तस्करी मामले में इन दोनों आरोपियों की संलिप्ता रही है। कोयला तस्करों पर करवाई होता देख ग्रामीणों और भाजपा नेताओं के द्वारा लखनपुर थाने का घेराव किया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों के द्वारा सरगुजा कैरेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सोपा गया है।
मध्यभारत में लगातार नमी निम्नस्तर पर आने पर सरगुजा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। मंगलवार की दोपहर तेज अंधड़ और मेघ गर्जना के साथ बारिश हुई। सूरजपुर जिला के चांदनी बिहारपुर के बोखा पारा प्राथमिक शाला में आकाशीय बिजली गिरने से पांच स्कूली बच्चों समेत एक नर्स गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई है। एक छात्र की हालत अति गंभीर होने पर उसे उप स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को मध्य प्रदेश के बैढ़न के लिए रेफर किया गया है। शेष घायलों को सूरजपुर अस्पताल लाया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
अंबिकापुर में भी शाम को तेज बारिश हुई जिसके कारण तापमान में भी गिरावट आई है, लोगों को फिर से ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार मध्यभारत में लगातार नमी निम्नस्तर पर आने पर सरगुजा में यह स्थिति बनी हुई है।