फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: कनकी में लगभग पांच एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त, जन चौपाल में की गई थी शिकायत

Thu, 08 Aug 2024 04:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कनकी में लगभग पांच एकड़ शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई की। अतिक्रमण के संबंध में जन चौपाल में शिकायत हुई थी। 
विज्ञापन
अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सतत कार्य किया जा रहा है। राजस्व विभाग द्वारा कनकी में लगभग पांच एकड़ शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। विगत कलेक्टर जन चौपाल में कोरबा विकासखंड के कनकी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा के संबंध में शिकायत की गई थी। कलेक्टर अजीत वसंत ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार बरपाली को उक्त प्रकरण की जमीनी स्तर पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में तहसीलदार बरपाली द्वारा प्रकरण की पूर्ण जांच कर शासकीय भूमि पर ग्रामीण के अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की गई। तहसीलदार द्वारा प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में सुनवाई की गई, जिसमें अनावेदक नूतन राजवाडे़ द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत सही पाई गई। तहसीलदार बरपाली ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 248 में निहित प्रावधान के तहत अनावेदक  द्वारा लगभग पांच एकड़ शासकीय भूमि में किए गए कब्जे पर बेदखली की कार्रवाई करने एवं भूमि से अतिक्रमण को हटाने का आदेश पारित किया। 

इसमें ग्राम कनकी के पटवारी हल्का नंबर-3 पर स्थित शासकीय घास मद की भूमि खसरा नंबर 1238/1 रकबा 0.288 हेक्टेयर व खसरा 1344/1 रकबा 6.844 हेक्टेयर के अंतर्गत 1.081 हेक्टेयर व 0.170 हेक्टेयर कुल 1.251 हेक्टेयर,  इसी प्रकार शासकीय बड़े झाड़ के जंगल मद की भूमि खसरा नंबर 1344/3 रकबा 0.809 हेक्टेयर व खसरा नंबर 1345/1 रकबा 1.157 में से 0.134 हेक्टेयर व 0.069 हेक्टेयर, कुल 0.203 हेक्टेयर एवं खसरा नं. 1609 रकबा 14.165 हेक्टेयर अंतर्गत 0.152 हेक्टेयर सहित लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि पर सब्जी बाड़ी लगाकर किए गए अतिक्रमण पर बेदखली की कार्यवाही करते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें