फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elephant Attack: जशपुर में 45 हाथियों ने मचाई तबाही, पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकले हाथी कर रहे हमले 

Tue, 07 Jun 2022 05:55 PM IST
Amit Mandal एएनआई, जशपुर

सार

भीषण गर्मी के कारण हाथियों को जंगलों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है और बाहर निकल रहे हैं। 
विज्ञापन
हाथियों के हमले - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जशपुर में 45 हाथियों ने तबाही मचा दी है। हाथियों के हमले में कुछ लोगों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव ने कहा कि 45 हाथियों का एक समूह 5 समूहों में टूट गया। हमने नजर रखने के लिए तीन टीमें बनाई हैं। हमें बताया गया कि हाथियों के साथ मुठभेड़ में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक की हाथी के हमले से मौत की पुष्टि हो गई है, दूसरे की पुष्टि की जा रही है। 

विज्ञापन


डीएफओ जशपुर जितेंद्र उपाध्याय ने कहा, मैं लोगों से सतर्क रहने की अपील करता हूं। हाथियों को मत छेड़ें। घर के अंदर रहें, खासकर रात के समय। सुबह जल्दी बाहर जाने से बचें। भीषण गर्मी के कारण हाथियों को जंगलों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है और बाहर निकल रहे हैं। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें