फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Food Poisoning in Chhattisgarh: बिलासपुर में पानीपुरी खाने से नौ साल की बच्ची की मौत, 18 बीमार 

Tue, 07 Jun 2022 03:23 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, बिलासपुर

सार

आरंभिक सूचना के अनुसार पीड़ितों ने रविवार को एक रेहड़ी वाले से मसालेदार गुपचुप, जिसे आमतौर पर पानीपुरी कहा जाता है, खाई थी। इसके बाद सोमवार को उन्हें पेटदर्द व उल्टी की शिकायत हुई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के एक गांव में फूड पाइजनिंग का मामला सामने आया है। गांव के बाजार में पानीपुरी खाने से नौ साल की एक बच्ची की मौत हो गई और 18 अन्य बीमार हो गए। बीमारों में भी अधिकांश बच्चे हैं। 

विज्ञापन

यह घटना सोमवार को हुई। पुलिस ने मंगलवार को मीडिया को यह जानकारी दी। आरंभिक सूचना के अनुसार पीड़ितों ने रविवार को एक रेहड़ी वाले से मसालेदार गुपचुप, जिसे आमतौर पर पानीपुरी कहा जाता है, खाई थी। इसके बाद सोमवार को उन्हें पेटदर्द व उल्टी की शिकायत हुई। 

एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार को बिल्हा थाना क्षेत्र के देवकिरारी गांव में हुई। पुलिस के अनुसार पीड़ितों में ज्यादातर बच्चे हैं। उन्हें गंभीर हालत में सोमवार रात को बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनमें से चार की स्थिति ज्यादा खराब होने से उन्हें बिलासपुर के छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस (CIMS) ले जाया गया। सिम्स लाए गए चार बच्चों में से नौ साल की मीनाक्षी कोशले को मृत घोषित कर दिया गया। दो अन्य को उनके परिजनों ने निजी अस्पतालों में भर्ती करा दिया। 
विज्ञापन


15 का इलाज सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में चल रहा है। इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। बिलासपुर के सीएमएचओ डॉ. प्रमोद महाजन ने बताया कि आरंभिक रूप से यह  फूड पाइजनिंग का केस प्रतीत होता है। हालांकि, लोगों के बीमार पड़ने का सही कारण पता लगाने के लिए जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें