फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम में दो हादसों में 22 घायल: अमरकंटक से लौट रहे दर्शनार्थियों से भरी पिकअप पलटी; दो बाइक सवार छात्र भिड़े

Thu, 13 Apr 2023 08:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

अमरकंटक से दर्शन कर लौट रहे लोगों की पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसमें 20 लोग घायल हुए हैं। वहीं पेंड्रा में परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार दो छात्र नशे की हालत में आपस में ही टकरा गए। 
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी पिकअप। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में गुरुवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसें में दो छात्र सहित 22 लोग घायल हो गए है। इनमें छह की हालत गंभीर है। पहला हादसा गौरेला क्षेत्र में हुआ। जहां अमरकंटक से दर्शन कर लौट रहे लोगों की पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसमें 20 लोग घायल हुए हैं। वहीं पेंड्रा में परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार दो छात्र टकरा गए। फिलहाल सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला के भेलमां इलाके के 20 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर अमरकंटक नर्मदा दर्शन के लिए गए थे। वहां से लौटते समय अमरकंटक जलेश्वर-पेंड्रा रोड मुख्य मार्ग की पहाड़ी ढलान पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे पिकअप सवार सभी 20 लोगों को चोटे आई हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इनमें छह की हालत गंभीर है। सभी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बताया जा रह है कि बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहे थे। 

वहीं पेंड्रा में भी बाइक टकराने से दो छात्र घायल हो गए। दोनों डॉक्टर भंवर सिंह पोर्ते शासकीय महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों ने परीक्षा देने के बाद शराब खरीदकर पी। फिर कॉलेज से 40 किमी दूर अपने गांव जाने के लिए निकले। एक युवक स्कूटी में था जबकि दूसरा बाइक पर। रास्ते में दोनों की गाड़ियां गाड़ियां आपस में ही टकरा गईं। जिससे दोनों युवक को चोट आई है। एक छात्र की हालत गंभीर है। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें