मनीमाजरा। मौली गांव में मंगलवार शाम को साढ़े छह बजे 10 से 12 युवक हाथों में डंडे और तलवारें लेकर गांव में घुसे और पार्क में खड़ी चार कारों के शीशे तोड़कर फरार हो गए। इनमें गांववासी पचतर सिंह, निक्का और कैलाश आदि की गाड़ियां शामिल हैं। इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
गांव के निवासी व वार्ड नंबर 8 के पार्षद हरजीत सिंह का कहना है कि गांव में इस तरह सरेआम गुंडागर्दी को अंजाम देकर इन युवकों ने दहशत फैलने का काम किया। उन्होंने गांव में पुलिस की गश्त कौर कार्यशैली पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले भी कुछ शरारती तत्वों ने गांव के इस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े हैं। वहीं, मौलीजागरां थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से युवकों की पहचान कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं।