फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कई हिरासत में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। युवा कांग्रेस ने शनिवार को सेक्टर- 7/26 की लाइट प्वाइंट पर शनिवार को केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर सेक्टर- 26 की थाने ले आई और बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। सूचना मिलने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की सहित अन्य नेता भी थाना पहुंच गए।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। युवा कांग्रेस चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज लुबाना ने कहा कि केंद्र सरकार इस अग्निपथ योजना को तत्काल प्रभाव से वापस ले। यह किसी भी हालत में युवाओं को स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि चार साल के बाद अग्निवीर अपने घर लौटेंगे तो क्या करेंगे। सरकार उनके लिए ठोस योजना लेकर आए। युवा कांग्रेस के लोग टायर के कर आए थे लेकिन पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।
इस मौके पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपा दुबे, प्रीति गुप्ता, संदीप कुमार, नवदीप सिंह, रंजोत रोनी, साहिल दुबे, विक्की, यतिन मेहता, हरमन जस्सर, लवली, पवन, अर्शदीप धालीवाल, नितिन कवल, अंकराज ठाकुर, शाहिल लोहात और शौर्य विरोध के दौरान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें