बाबा रामदेव ने इसबार बिग बी अमिताभ बच्चन को आड़े हाथों लिया है। एक कार्यक्रम में योग गुरु ने बड़ी बात कह दी है। दरअसल, बाबा रामदेव महेंद्रगढ़ में बुधवार को बीएसएफ के डीआईजी सुमेर सिंह की सेवानिवृत्ति पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।
यहां बाबा रामदेव ने कहा कि अमिताभ बच्चन विग पहनते हैं और स्वयं तेल का विज्ञापन करते हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियों की कास्मेटिक वस्तुएं केमिकल युक्त होती हैं जिनका प्रयोग करने से मनुष्य की चमड़ी खराब हो जाती है।
साथ ही योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों देश को लूटने में लगी हैं। ये खूनी कंपनियां हैं, एक भी मल्टीनेशनल कंपनी देश का भला नहीं कर सकती। इसी कारण तीन वर्षों में सभी मल्टीनेशनल कंपनियों को शीर्षासन करवा देंगे। उसके बाद देश का पैसा देश में लगेगा और देश आगे बढ़ेगा।
'विदेशी कंपनिया खूनी, हम देश का पैसा देश में लगाएंगे'
बाबा रामदेव के विवादित बोल
- फोटो : अमर उजाला
बाबा ने कहा कि प्रत्येक कंपनी देश से एक लाख करोड़ रुपये लूटकर ले जा चुकी है। आज देश पर 50 लाख करोड़ रुपये का विदेशी कंपनियों का कर्जा है। देश में अधिकतर माल चीनी बिकता है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि स्वदेशी वस्तुएं खरीदेंगे और गो माता की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि लाइफबॉय कंपनी लाइफ बॉय है। जहां तंदुरुस्ती है वहां का एड करती है। आदमी तंदुरुस्त गाय और भैंस का घी और दूध खाने से होगा। लाइफबॉय साबुन के नहाने से नहीं।
इस मौके पर उनके साथ शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम से पूर्व योग गुरु उनके आवास पर गये और प्रसाद के रूप में चूरमा खाया। कार्यक्रम में नांगल चौधरी के विधायक अभय सिंह, नारनौल के विधायक ओमप्रकाश एडीओ, पूर्वमंत्री राव नरेंद्र सिंह, पूर्व भाजपा सांसद सुधा यादव, पूर्व एमएलए नरेश यादव, पूर्व एमएलए बहादुर सिंह ठेकेदार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
शहीदों के महेंद्रगढ़ में मनाया जाएगा आवासीय स्कूल
रामदेव ने कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि जिन शहीदों के बच्चों का जीवन अंधकारमय हो रहा है। उनके लिए आवासीय स्कूल बनाएंगे और उन बच्चों पढ़ाकर देश का अच्छा एवं जिम्मेदार नागरिक बनाएंगे। यह आवासीय स्कूल महेंद्रगढ़ में खोला जाएगा। शुरूआत में पतंजलि योग पीठ शहीदों के 2000 बच्चों को गोद लेकर उनको शिक्षा देगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं, ढाई वर्ष में इसको पूरा कर लिया जाएगा।