फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: अमृतसर में बना दुनिया का सबसे बड़ा पराठा, 37.5 किलो वजन, गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज

Wed, 28 Feb 2024 10:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में दुनिया का सबसे बड़ा पराठा बनाया गया। 37.5 किलो वजह वाला यह पराठा 510 फुट के तवे पर बनाया गया है। 20 बर्नर वाले चूल्हे ने तवे को गर्म किया। 22-22 किलो वजह के दो बेलन का इस्तेमाल भी किया गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने प्रमाणपत्र जारी किया।
विज्ञापन
दुनिया का सबसे बड़ा पराठा बनाने वाली टीम को डीसी ने सौंपा प्रमाणपत्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से अमृतसर में आयोजित किए जा रहे पहले रंगला पंजाब मेले में बुधवार को दुनिया का सबसे बड़ा पराठा तैयार किया गया। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। पंजाब के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग विभाग के एक्सईन बीएस चना ने बताया कि 37.5 किलो का यह पराठा ताज होटल के रसोइए ने तैयार किया और रंगला पंजाब देखने आए दर्शकों के बीच बांटा और खाया गया। इसके पोषण और स्वाद का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया।

विज्ञापन


इस अवसर पर रंगला पंजाब के आयोजन के लिए गठित आयोजन समिति के चेयरमैन एवं अमृतसर के डीसी घनशाम थोरी ने बताया कि इस रिकॉर्ड को बनाने की कोशिश से पहले ताज के कर्मचारियों ने कई दिनों तक लगातार इसका अभ्यास किया। इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए सात क्विंटल से अधिक आटे का इस्तेमाल किया गया। 

खास बात यह है कि इस पराठे को बनाने के लिए 510 फुट के तीन-तीन क्विंटल वजन के दो तवे विशेष तौर पर दिल्ली से तैयार करवाए गए थे, जबकि तवों को गर्म करने में 20 बर्नर वाले गैस चूल्हा का इस्तेमाल किया। ताज के आठ रसोइयों ने पराठा तैयार किया। 
विज्ञापन


यहीं नहीं इस पराठे को तैयार करने के लिए यहां विशेष तौर पर 22-22 किलो के दो बेलन का भी इंतजाम किया गया। इस दौरान पर्यटन विभाग की निदेशक नीरू कत्याल गुप्ता भी मौजूद थीं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने विश्व रिकॉर्ड के संबंध में प्रमाण पत्र भी जारी किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें