शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर करने के लिए वर्ल्ड बैंक फंडिंग करेगा। वर्ल्ड बैंक ने एफिशिएंट एंड सस्टेनेबल सिटी बस सर्विस प्रोजेक्ट केतहत फंडिंग करनी है उसके लिए प्रशासन ने छह कंपनियों को शार्ट लिस्ट कर दिया है।
इन कंपनियों से अब प्रपोजल मांगे गए हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत सीटीयू की बसों में मॉडल फैसिलिटी प्रोवाइड की जानी है, बल्कि इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आईटीएस) को भी लागू किया जाना है। शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन खासतौर से सीटीयू की बसों के रूट और उसकी फ्रि क्वेंसी को बेहतर करने का फायदा होगा।