सास के पैर छूना एक बहू को बहुत भारी पड़ा। सास और ननद ने मिलकर उसे आग लगा दी। मामला जालंधर के जौहला गांव का है। महिला का मुंह बुरी तरह से झुलस गया है। घटना के बाद तुरंत महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
लुधियाना की रहने वाले पिंकी ने बताया कि उसके पति ने फोन कर जालंधर बुलाया था। पति से मिलने वह जौहला गांव पहुंची। घर पहुंचकर जब पीड़िता ने सास के पांव छुए तो ननद के साथ मिलकर सास ने आग लगा दी है।
पिंकी ने बताया कि वह लुधियाना में बतौर ब्यूटीशियन काम करती है। करीब साढ़े पांच साल पहले जालंधर के रहने वाले सुखविंदर नाम के व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों लिव-इन में आ गए। पांच साल पहले दोनों की शादी हुई थी। मगर सास और ननद इस शादी से खुश नहीं थी। महिला ने आरोप लगाया कि आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। शुक्रवार को उसके पति सुखविंदर ने फोन कर झगड़ा खत्म करने को बुलाया था।