फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा बहन का पीछा करने से रोका तो आरोपी ने भाई से किया झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस अंतर्गत एक युवती का पीछा करने का मामला सामने आया है। बहन का पीछा करने पर जब रोका तो आरोपी ने झगड़ा शुरू कर दिया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया। आरोपी की पहचान सेक्टर-32 निवासी अमित के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी अमित उसकी बहन का कई दिनों से पीछा कर रहा था। वह पीछा करते करते उसके घर तक पहुंच गया। जब उसे पता चला और आरोपी को रोका तो वह झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद धमकी देते फरार हा गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354-डी (युवती का पीछा करना) और 506 (धमकी देना) के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें