प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ‘सप्तरंगी बेड सीट’ का शुभारंभ के लिए सोमवार को पंचकूला के जनरल अस्पताल में आए थे। इस मौके पर अमर उजाला ने जब स्वास्थ्य मंत्री से प्रदेशभर में शुरू हो चुके हार्मोनल टेस्ट पंचकूला के जनरल अस्पताल में शुरू नहीं किए जाने का कारण पूछा तो इस सवाल पर मंत्री अनिल विज चौंक गए।
सवाल सुनते ही अनिल विज ने सीएमओ की ओर देखा, तो सीएमओ ने मंत्री के सामने कहा कि यहां भी शुरू करवा दिया गया है, लेकिन अमर उजाला के अगले ही सवाल में मंत्री ने झूठ पकड़ लिया और सीएमओ पेशोपेश में पड़ गए।
जब स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से पूछा गया कि अगर हार्मोनल टेस्ट शुरू करवाया गया है तो डाटा मंगवाइए। इसके बाद किसी के पास न कोई जवाब था और न ही डाटा। फिर धीर से सीएमओ ने कहा कि डाटा भी मुहैया करवा दिया जाएगा।