फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में तीन शिक्षकों ने खाया जहर, दो की हालत गंभीर

Mon, 19 Dec 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
जहर खाकर जान देने की कोशिश - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
माल रोड पर पानी की टंकी के नीचे एक साइड रोड जाम कर धरने पर बैठे दो ईजीएस/एसटीआर/एआईई वालंटियर्स ने जहर खा लिया। उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन


तीसरे अध्यापक को साथियों ने रोक लिया। वालंटियर इसी टंकी पर काफी समय से चढ़े हुए हैं। वहीं अध्यापकों के जहर खाने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। देर शाम खबर लिखे जाने तक धरना जारी था। 

ईजीएस/एसआई/एसटीआर शहीद किरणजीत कौर एक्शन कमेटी के आह्वान पर सैकड़ों वालंटियरों ने संघर्ष के दौरान शहीद हुई नन्ही रूथ का श्रद्धांजलि समारोह मनाते हुए गोल डिग्गी के पास मेन चौक पर धरना लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड जाम कर सरकार के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

पु‌लिस - फोटो : file photo
शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक जाम लगा रहा। इस दौरान एसडीएम और तहसीलदार ने अध्यापकों से बात करने की कोशिश की तो अध्यापकों ने उनके सामने ही जहर खा लिया। 

तीसरे अध्यापक कुलविंदर सिंह को उसके साथियों ने रोक लिया। बाकी दोनों अध्यापक सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। प्रशासन ने उन्हें सरकार से मिलवाने का आश्वासन दिया है। 

प्रांतीय नेता स्वर्णा देवी ने कहा कि सरकार ने उन्हें चुनाव आचार संहिता से पहले नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए तो वह पूरे पंजाब में सरकार के खिलाफ आर-पार  की लड़ाई शुरू करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें