फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा : दृष्टिबाधित लोग अब बिना मदद के अपने पसंदीदा प्रत्याशी को कर सकेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब चुनाव में अब आंखों से दिव्यांग लोग बिना मदद के अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट डाल सकेंगे। इसके लिए 20 फरवरी को पंजाब में होने जा रहे चुनाव में ब्रेल लिपि से वोटिंग की व्यवस्था की जा रही है। सेक्टर-26 स्थित ब्लाइंड इंस्टीट्यूट में चुनाव को लेकर ब्रेल लिपि में बैलेट पेपर तैयार कर लिए हैं।
विज्ञापन

दिव्यांगजनों के लिए 26215 बैलेट पेपर तैयार किए गए हैं, जो जल्द पंजाब रवाना होंगे। अब तक आंखों से दिव्यांग लोग किसी दूसरे व्यक्ति के सहारे मतदान करते थे। वे दूसरे व्यक्ति को बताकर उससे बटन दबवाकर मतदान करते थे। अब दिव्यांग अपनी मर्जी से पसंदीदा प्रत्याशी को मतदान कर सकेंगे। पंजाब चुनाव आयोग ने सेक्टर-26 स्थित ब्लाइंड इंस्टीट्यूट को पंजाब के दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए बैलेट पेपर तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसे इंस्टीट्यूट ने पूरा करते हुए ब्रेल लिपि में बैलेट पेपर तैयार कर दिए हैं। संवाद
प्रिंसिपल ने की बैलेट पेपर की प्रूफ रीडिंग
इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल जेएस जायडा ने बैलेट पेपर की प्रूफ रीडिंग की है। इसके बाद इंस्टीट्यूट के ब्रेल प्रेस के प्रभारी विश्वजीत और ब्रेल कंप्यूटर के प्रभारी पंकज ने बैलेट पेपर को ब्रेलीकरण पद्धति में बदला है। जायडा ने बताया कि पहले जब दृष्टिबाधित वोट डालने जाते थे तो उसकी गोपनीयता भंग हो जाती थी, लेकिन अब वे बिना किसी की सहायता के ब्रेल लिपि में तैयार किए बैलेट पेपर की सहायता से अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट डाल सकता हैं।
विज्ञापन

सीरियल नंबर से लेकर चुनाव चिह्न तक अंकित
जेएस जायडा ने बताया कि ब्रेल लिपि में तैयार किए गए बैलेट पेपर पर मतदाता को हर प्रकार की जानकारी दी गई है। इस पर पहले सीरियल नंबर, इसके बाद उम्मीदवार का नाम, पार्टी का नाम, चुनाव चिह्न बनाया गया है। वे उंगलियां लागाकर प्रत्याशी के बारे में जानकारी ले सकते हैं। चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए भी इंस्टीट्यूट की ओर से बैलेट पेपर तैयार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें