फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सुविधा : शादी समारोह में शराब के लिए अब ऑनलाइन मिलेगी इजाजत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शादी समारोह में शराब की इजाजत के लिए लोगों को एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। विभाग ने पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। लोग विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदन के बाद दो से तीन दिन के अंदर इजाजत मिल जाएगी। साथ ही बार लाइसेंस के लिए भी विभाग ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा देने जा रहा हैै, जिससे काफी समय बचेगा। इस संबंध में प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि एक्साइज पॉलिसी 2022-23 के तहत ही वह अपनी इन सेवाओं को ऑनलाइन कर रहे हैं। एनआईसी ने इस सुविधा के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया है। बता दें कि इससे पहले शादी समरोह में शराब की परमिशन के लिए मैनुअल आवेदन किया जाता था। जिस जगह समारोह होना है, उसकी बुकिंग स्लिप के साथ एक्साइज ऑफिस में जाकर एक एप्लीकेशन देनी पड़ती थी और उचित फीस का भुगतान करना पड़ता था। इसके बाद ही विभाग अगले दो तीन दिन में परमिशन जारी कर देता था, लेकिन ये सुविधा मिलने के बाद ऑनलाइन ही विभाग की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें