एक अन्य प्रोजेक्ट लोहे/आर्सेनिक प्रभावित रूपनगर जिले (नूरपुर बेदी ब्लॉक) के 39 गांवों में 2019 में शुरू हुआ था। इसके अलावा एक प्रोजेक्ट मोगा जिले में डिजाइन, बिल्ड ऑपरेट और ट्रांसफर (डीबीओटी) मॉडल के आधार पर जनवरी 2021 में मेसर्स एलएंडटी लिमिटेड द्वारा पूरा किया गया। इसकी कुल लागत 218.56 करोड़ रुपये थी और इसने 3.64 लाख लोगों के जीवन पर अच्छा प्रभाव डाला।
पंजाब कैबिनेट ने मालेरकोटला को 23वां जिला बनाने की दी औपचारिक मंजूरी
पंजाब कैबिनेट ने बुधवार को ऐतिहासिक कस्बे मालेरकोटला को राज्य का 23वां जिला बनाने की औपचारिक मंजूरी दे दी है। कैबिनेट द्वारा सब तहसील अमरगढ़, जो मालेरकोटला सब-डिवीजन का हिस्सा था, को सब-डिवीजन/तहसील बनाने को भी मंजूरी दे दी गई। इसके साथ ही मालेरकोटला जिले में अब तीन सब-डिवीजन मालेरकोटला, अहमदगढ़ और अमरगढ़ शामिल होंगे। जिले में 192 गांव, 62 पटवार सर्कल और 6 कानूनगो सर्कल भी शामिल होंगे।
कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को 12 विभागों- पुलिस, ग्रामीण विकास एवं पंचायत, सामाजिक न्याय और अल्प संख्यक, कृषि और किसान विकास, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा (प्राइमरी और सेकेंडरी), रोजगार सृजन, उद्योग एवं वाणिज्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के अलावा वित्त के दफ्तरों के लिए नए पद सृजन करने की मंजूरी देने के अधिकार सौंप दिए हैं।