फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में अनोखी चोरी: चमचमाती कार में आईं दो युवतियां, घर के बाहर से गमले चुराकर ले गईं, वीडियो वायरल

Wed, 15 Nov 2023 12:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

सेक्टर-78 मोहाली का पॉश एरिया माना जाता है। यहां बड़ी कोठियां हैं लेकिन यहां रहने वाले आए दिन हो रही चोरियों से बहुत परेशान हैं। पिछले 10 दिन में यहां लगातार चोरी हो रही हैं। सीसीटीवी कैमरों में चोर चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं लेकिन शिकायत के बावजूद चोर पकड़े नहीं जा रहे। 
विज्ञापन
मोहाली में गमले चुरातीं लड़कियां। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के सेक्टर-78 में एक हैरान कर देने वाली चोरी की वारदात सामने आई है। इसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। दरअसल ये चोरी गमलों की है। चोरी करने के लिए युवतियां चमचमाती गाड़ी में आईं और गमले चुराकर चली गईं।  

विज्ञापन




सेक्टर-78 के लोगों ने कहा कि उनके एरिया में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं। पुलिस प्रशासन को उनके एरिया में पेट्रोलिंग बढ़ाने को कहा है लेकिन चोरी की वारदात कम होने की जगह बढ़ गई हैं। सेक्टर-78 मोहाली का पॉश एरिया माना जाता है। यहां बड़ी कोठियां हैं लेकिन यहां रहने वाले आए दिन हो रही चोरियों से बहुत परेशान हैं। पिछले 10 दिन में यहां लगातार चोरी हो रही हैं। सीसीटीवी कैमरों में चोर चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं लेकिन शिकायत के बावजूद चोर पकड़े नहीं जा रहे। 

यह भी पढ़ें: Chandigarh: देश का पहला ‘सेनकॉप्स’ तैयार, साइबर सुरक्षा तंत्र होगा मजबूत, दिसंबर में गृहमंत्री करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन


अब सेक्टर-78 में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कोठी नंबर-416 व 555 घर के बाहर से कार में आई दो युवतियां गमले (पॉट) चुराते हुए नजर आ रही हैं। यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि रोजाना यहां चोरियां हो रही है। कई घरों के बाहर सीसीटीवी नहीं लगे जिस कारण चोरों का हुलिया पता नहीं चला लेकिन जिन घरों के बाहर सीसीटीवी लगे हैं वहां से चोरों का साफ पता चल रहा है।
विज्ञापन




इस सेक्टर में किसी घर से इन्वर्टर, महंगी साइकिल चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। अब तो गमला चोर भी वीडियो में कैद हो गए हैं। लोगों ने कहा कि उनका पुलिस से भरोसा उठ गया है। अब वह खुद रात को जागकर अपने घर की रखवाली कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें