फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र के अंतिम दिन नशे पर हंगामा, सरकार-विपक्ष भिड़े, अभय ने गिनाए भाजपा नेताओं के नाम

Thu, 05 Mar 2020 09:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • नशा तस्करों को संरक्षण देने का आरोप- विज ने कांग्रेस विधायक को लपेटा।
  • 200 लैब्राडोर खरीदे जाएंगे, बड़ी मछलियों पर भी करेंगे कड़ी कार्रवाई: विज
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन सदन में नशे के मुद्दे पर खूब हंगामा हुआ। कांग्रेस, जजपा व इनेलो विधायकों ने सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नशा तस्करों को भाजपा नेताओं का संरक्षण होने के आरोप तीनों दलों के विधायकों ने लगाए। भाजपा के एक केंद्रीय मंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का नाम भी उछला। 

विज्ञापन


विपक्षी विधायकों के गंभीर आरोपों पर गृह मंत्री अनिल विज को सदन में यह घोषणा करनी पड़ी कि नशा तस्करी में कितना भी बड़ा व्यक्ति शमिल न हो जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए नारकोटिक्स ब्यूरो गठित किया जा रहा है। 200 लैब्राडोर डॉग खरीदने को मंजूरी मिल गई है। इनमें आदमी से दो सौ गुणा ज्यादा सूंघने की क्षमता होती है। नशा तस्करों को पकड़ने के लिए इनकी मदद ली जाएगी। 

सदन में कांग्रेस के 12 और एक इनेलो विधायक की ओर से नशे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया गया था। जिसे सदन में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार ने पढ़ा। इस पर हंगामा तब शुरू हुआ जब गृह मंत्री विज ने कहा कि जब कांग्रेस एमएलए के नाम पर बुक एमएलए हॉस्टल के कमरे से नशे का कारोबार चलेगा तो कैसे इसका खात्मा होगा। बरौदा के कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के नाम पर बुक कमरे में रह रहे युवक को चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-39 में पकड़ा था, जिससे बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई थी। 

विज्ञापन

हुड्डा बताएं कि उनके आशीर्वाद से यह सब चल रहा है क्या। उन्होंने विधायक पर क्या कार्रवाई की। इस पर कांग्रेस विधायकों ने एतराज जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि गृह मंत्री सदन को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक की इसमें कोई भूमिका नहीं। विज साबित करें कि विधायक दोषी हैं, वे उन्हें पार्टी से निकालेंगे। 

नशा तस्कर की तस्वीरें सदन में सबको दिखाईं
पूर्व स्पीकर रघुबीर कादियान ने कहा कि विधायक से कमरा तो कोई भी बुक करा सकता है, उसमें वे क्या कर रहा ये विधायक को क्या मालूम। अभय चौटाला ने सदन में नशे के कारोबार पर भाजपा को बुरी तरह से घेरा। भाजपा विधायक चुपचाप सब सुनते रहे। अभय ने हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के अलावा एक केंद्रीय मंत्री के साथ 8 जनवरी को गिरफ्तार नशा तस्कर की तस्वीरें सदन में सबको दिखाईं। 

प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान स्पीकर को कई बार माहौल शांत कराना पड़ा। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सूचना देने के लिए जारी टोल नंबर काम नहीं कर रहा। इस पर विज ने अपने व विधायक हरविंद्र कल्याण के फोन से नंबर डायल कराया तो वह लग गया।

बराला पर कार्रवाई का मुद्दा उठते ही भड़का सत्ता पक्ष

सदन में कांग्रेस विधायकों आफताब अहमद, चिरंजीव राव व मेवा सिंह ने कहा कि सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को जब चंडीगढ़ में लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था तो क्या कार्रवाई की थी। इस पर भाजपा विधायकों ने शोरशराबा शुरू कर दिया।

कांग्रेस विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि कालांवाली से भाजपा ने एक नेता की टिकट इसलिए काट दी, चूंकि वह चिट्टा बेचता था, सीएम भी इसे स्वीकार कर चुके हैं। मेवा सिंह ने कहा कि बराला के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर चुप क्यों है। इस पर कांग्रेस विधायकों ने शेम-शेम के नारे लगाए।

विज ने अभय से मांगी ऑडियो क्लिप
अभय चौटाला ने सदन में कहा कि उन्होंने नशे के कारोबार में शामिल भाजपा नेताओं के नामों सहित गृह मंत्री विज को शिकायत की थी। साथ ही ऑडियो क्लिप भी भेजी थी। सीएम व डीजीपी से भी इसकी शिकायत की। 8 जनवरी को गिरफ्तार नशा तस्कर को बचाने के लिए कई नेताओं ने एसपी सिरसा को फोन किए। उसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी निकाली जाए। मंत्री बताएं क्या कार्रवाई हुई। विज ने बताया कि अभय के शिकायत पत्र की जांच में गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस का कोई केस दर्ज नहीं है। अन्य केस दर्ज हैं। विज ने कहा कि उनके पास ऑडियो क्लिप नहीं आई है, उसे भेजें।
विज्ञापन

विज से भिड़ गए टोहाना विधायक बबली

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरा गृह मंत्री विज से टोहाना के जजपा विधायक देवेंद्र बबली भिड़ गए। वह बोलने के लिए बार-बार खड़े हो रहे थे लेकिन स्पीकर ने प्रस्तावकों में उनका नाम न होने पर बोलने नहीं दिया। बबली ने आरोप लगाया कि टोहाना में नशा तस्करों को भाजपा नेताओं का संरक्षण है। नशा तस्करों के खिलाफ केस दर्ज नहीं होने दिए जा रहे। 

उन्होंने मंत्री को शिकायत सौंपी थी, उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। विज ने तल्ख तेवरों में कहा कि अगर सिस्टम पर विश्वास नहीं तो घर जाइए, नकारात्मकता से काम नहीं चल सकता। जो हम कदम उठा रहे हैं, वे बता दिए। बबली के समर्थन में जजपा विधायक जोगी राम सिहाग, रामकुमार गौतम, आजाद विधायक बलराज कुंडू व कांग्रेस विधायक किरण चौधरी भी उतर आईं। हुड्डा ने भी बबली को बोलने का मौका देने की वकालत की। गौतम ने कहा कि यह नशा आज पैदा नहीं हुआ, हमारे महान नेता भी नशा करते रहे हैं।

पर्सनल स्कोर नहीं करने दूंगा सेटल: स्पीकर
स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने नशे पर हंगामे के दौरान कड़ा रुख अपनाए रखा। उन्होंने बबली को बोलने का मौका न देते हुए कहा कि सदन में वह किसी को पर्सनल स्कोर सेटल नहीं करने देंगे। नशे को लेकर इतने चिंतित थे तो सवाल लगाते, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव देते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें