फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridkot: घर के बाहर खड़ी थार को तोड़ा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, आरोपी फरार

Wed, 28 Feb 2024 01:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

माहीखाना मोहल्ला निवासी सरदूल सिंह के घर के बाहर उनकी थार गाड़ी खड़ी थी। मंगलवार शाम को लगभग छह बजे पांच-छह व्यक्ति आए और अचानक कार की तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान उन्होंने ईंटों तथा लाठियों से कार के शीशे आदि तोड़ दिए और वहां से फरार हो गए। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।
विज्ञापन
थार में तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट के स्थानीय माहीखाना मोहल्ले में अज्ञात व्यक्तियों ने एक घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी को ईंटों और लाठियों से तोड़ डाला। मंगलवार शाम लगभग छह बजे हुई यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, माहीखाना मोहल्ला निवासी सरदूल सिंह के घर के बाहर उनकी थार गाड़ी खड़ी थी। मंगलवार शाम को लगभग छह बजे पांच-छह व्यक्ति आए और अचानक कार की तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान उन्होंने ईंटों तथा लाठियों से कार के शीशे आदि तोड़ दिए और वहां से फरार हो गए। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। घटना के दौरान परिवार के सदस्य घर पर ही थे और उन्होंने शोर भी मचाया परन्तु वह व्यक्ति बिना कुछ सुने तोड़फोड़ करते रहे। परिवार के सदस्य डर के मारे घर से बाहर नहीं निकले। जब आरोपी वहां से फरार हो गए तो पारिवारिक सदस्यों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
 

थाना सिटी प्रभारी गुरविंदर सिंह का कहना था कि इस संबंध में उन्हें शिकायत मिल चुकी है और उनके द्वारा सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की गुंडागर्दी शहर में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें