कोरोना के दौरान अनोखे तरीके से हुई शादी चर्चा का विषय बन गई है। दूल्हे ने दुल्हन को पुराने समय की तरह डोली में बैठाकर विदा कराया। लड़का व लड़की दोनों डेराबस्सी के ही रहने वाले हैं। दुल्हन को ले जाने के लिए विशेष तौर पर अंबाला से डोली मंगवाई थी, जिसमें बैठा कर दुल्हन को कहारों ने ससुराल पहुंचाया।
विवाह की फोटो शादी को साबित करने का दस्तावेज नहीं, उद्योग बन रही याचिकाएं: हाईकोर्ट
जानकारी के अनुसार, मेन बाजार कृष्णा मंदिर के पास रहने वाले अंकुर बंसल की सोमवार को मीरा मल्ली निवासी सुरभि के साथ सादे ढंग से शादी हुई। शादी में मास्क लगाना, सामाजिक दूरी सहित 50 मेहमानों को बुलाने जैसे सभी नियमों का पालन किया गया। शादी के बाद दूल्हा डोली में दुल्हन को लेकर विदा हुआ। सोशल मीडिया पर इस शादी को लोगों ने खूब पसंद किया।
डोली के आगे दूल्हा घोड़ी पर बैठकर और बराती पैदल वापस आए।